Sun. Nov 22nd, 2026

एसआईटी की टीम का दिल्ली में बेहतरीन प्रदर्शन

पिथौरागढ़। नई दिल्ली में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून के कैंपस संस्थान नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।  काॅलेज की द टाइम ट्रेवलर्स टीम ने उत्तराखंड की चार टीमों में अपना स्थान बनाया है। फाइनल राउंड 17 से 19 दिसंबर तक जयपुर (राजस्थान) में होगा। इसमें टीम को उच्च शिक्षा में पर्यावरणीय सामाजिक और शासन हस्तक्षेप का विकास विषय पर एप्लीकेश, पोर्टल तैयार करना है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की इस टीम में टीम लीडर मंथन जोशी, लोकेश पाण्डेय, शुभम जोशी, गुरमीत सिंह, प्लाकसा जोशी और रश्मि भारती शामिल हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. अजित सिंह, विभागाध्यक्ष ज्योति जोशी ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *