Fri. Sep 4th, 2026

नगरीय निकायों के उप चुनाव कार्यक्रम घोषित

धौलपुर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए कुल पदों पर उप चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। नगर परिषद धौलपुर के रिक्त वार्ड 51 के लिए चुनाव कराए जाएंगे। 26 दिसंबर को चुनाव की लोक सूचना जारी की जायेगी। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 दिसम्बर को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निश्चित की गई है।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 1 जनवरी सोमवार तक रखी गई है। अभ्यर्थिता वापिस लेने की तिथि 3 जनवरी तक रखी गई है। चुनाव चिन्हों का आवंटन की तिथि 4 जनवरी और मतदान की तिथि 10 जनवरी तक रखी गई है। मतगणना की तिथि 11 जनवरी तक रखी गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान तुरंत प्रभाव से लागू हो गए है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed