Tue. Jun 23rd, 2026

बीईओ भुवनेश्वर प्रसाद जदली को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

खंड शिक्षा अधिकारी कालसी भुवनेश्वर प्रसाद जदली को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बीईओ को पुरस्कार प्रदान किया। बीईओ के निर्देशन में विकासखंड के विद्यालयों में नवाचार के जरिए पठन-पाठन किया जा रहा है। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 22, सुरेंद्र राकेश आवासीय विद्यालय 21, राजीव गांधी नवोदय नौ, विद्या ज्ञान एकेडमी बुलंदशहर आठ, जवाहर नवोदय विद्यालय एक, राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति 43, श्रीदेव सुमन पांच और इंस्पायर अवार्ड के लिए 12 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इस उपलब्धि के चलते उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इससे पूर्व बीईओ भुवनेश्वर प्रसाद जदली की टिहरी जनपद के भिलंगना विकासखंड में सेवा सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed