Sat. Jul 4th, 2026

ग्वालियर में महिला का निर्वस्त्र शव मिला; चेहरे से सीने तक का हिस्सा जला हुआ

ग्वालियर में शनिवार सुबह महिला का अधजला शव मिला है। चेहरे से सीने तक का पूरा हिस्सा जला हुआ है। शव सिटी सेंटर कलेक्ट्रेट से पहले मेट्रो टावर के पीछे खाली प्लॉट में मिला। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं हैं। घटनास्थल पर साड़ी, स्वेटर और शराब के दो क्वार्टर पड़े मिले। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कर उसके शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। महिला की उम्र 30 से 32 साल के बीच बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *