Wed. Nov 25th, 2026

नैनीताल से कैंची धाम के लिए केमू ने शुरू की बस सेवा

नैनीताल। नैनीताल आने वाले सैलानियों और भक्तों को अब बाबा नीब करौली के दर्शन के लिए टैक्सी सेवा के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (केमू) ने नैनीताल-बेतालघाट बस सेवा शुरू की है। यह बस बाबा के धाम से होते हुए बेतालघाट जाएगी। कैंची धाम में बाबा का आशीर्वाद लेने देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। नैनीताल पहुंचने वाले सैलानियों को बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए टैक्सी या रोडवेज का सहारा लेना होता हैं। रोडवेज भी भक्तों को भवाली तक छोड़ती है। फिर टैक्सी से आठ किलोमीटर का सफर तय कर लोग कैंची धाम पहुंचते हैं।

लोगों की सहूलियत के लिए केमू ने नैनीताल से बेतालघाट सेवा शुरू की है। 11 बजे नैनीताल से जाने वाली बस करीब साढ़े 12 बजे कैंची धाम पहुंचती है। केमू के कंपनी अकाउंटेंट करन मनराल ने बताया कि नैनीताल से बेतालघाट केमू की बस चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed