Mon. Jun 22nd, 2026

सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए सुआरेज, पॉलिन्हो ने दागे सर्वाधिक 20 गोल

बार्सिलोना में लियोनल मेसी के पूर्व साथी और उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज को ब्राजील की फुटबाल लीग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जिसके लिए उन्हें ‘गोल्डन बॉल’ का पुरस्कार मिला। सुआरेज ने ब्राजील की लीग में दूसरे स्थान पर रही ग्रेमियो की तरफ से 17 गोल दागे थे। ब्राजील की लीग बुधवार को समाप्त हुई जिसमें पालमेरास अपना खिताब बचाने में सफल रहा।  सुआरेज ने सत्र के अंतिम दिन रियो डि जेनेरियो के माराकाना स्टेडियम में फ्लुमिनेंस के खिलाफ दो गोल किए जिससे उनकी टीम यह मैच 3-2 से जीतने में सफल रही। ब्राजील की लीग में सर्वाधिक 20 गोल एटलेटिको माइनिरो के फॉरवर्ड पॉलिन्हो ने दागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *