अंडर-19 एशिया कप में भारत की जबरदस्त वापसी, नेपाल को 10 विकेट से हराया, लिंबानी की घातक बॉलिंग
दुबई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप में आज भारत का मुकाबला नेपाल से हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम को 22.1 ओवर में 52 रन पर समेट दिया था। टीम इंडिया की ओर से राज लिंबानी ने सबसे ज्यादा सात विकेट झटके। जवाब में भारत ने 7.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए आदर्श सिंह ने 13 गेंद में 13 रन और अर्शिन कुलकर्णी ने 30 गेंद में 43 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और पांच छक्के लगाए।
