आईसीसी ने जारी किया अंडर-19 विश्व कप का शेड्यूल, बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलेगा भारत
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल होने वाले पुरुष अंडर-19 विश्व कप का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ ब्लोएमफोंटेन में खेलेगी। भारत ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ है। यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होने वाला था, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट को निलंबित दिया है। ऐसे में अंडर-19 विश्व कप अब दक्षिण अफ्रीका में होगा।
