Thu. Sep 3rd, 2026

नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार – जान से मारने की धमकी का भी आरोप

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग का जबरन यौन शोषण कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
काशीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी जगदीश नाम के युवक ने उसकी 16 साल की नाबालिग पुत्री का जबरन यौन शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपित ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी । पुलिस ने धारा 323, 354, 504, 506 आईपीसी तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed