Sun. Jun 21st, 2026

मनेरा स्टेडियम में जनपदस्तरीय खेल महाकुंभ शुरू

उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में सात दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया। पहले दिन 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नौगांव ब्लॉक के रोहित व बालिका वर्ग में डुंडा ब्लॉक की दीया राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में खेल महाकुंभ का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, डीएम अभिषेक रूहेला व सीडीओ जय किशन ने किया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय दल विभाग के वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। पहले दिन 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में भटवाड़ी ब्लॉक के राहुल राणा द्वितीय व चिन्यालीसौड़ के आर्यन सिंह ने तृतीय रहे। बालिका वर्ग में डुंडा की दीया राणा प्रथम, नौगांव की हिमानी द्वितीय व चिन्यालीसौड़ ब्लाक की सावित्री रावत तृतीय रही। कबड्डी अंडर 17 बालक वर्ग में पुरोला ब्लाॅक ने चिन्यालीसौड़ ब्लाक को 17-16 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर लोकेंद्र सिंह बिष्ट, महावीर सिंह चौहान, श्यालिकराम भट्ट, मनोज चैहान, विरेंद्र सिंह, चंदन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *