वॉलीबाल और कबड्डी में विजेता रही रुद्रपुर
रुद्रपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के चौथे बालिका वर्ग में वॉलीबाल, जूडो और कबड्डी के मुकाबले हुए। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई अंडर 14 वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में सितारगंज को हराकर काशीपुर चैंपियन बना। खटीमा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 वर्ग में रुद्रपुर ने काशीपुर और अंडर 19 वर्ग में रुद्रपुर ने काशीपुर को शिकस्त देकर पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में रुद्रपुर ने काशीपुर को हराकर पहला स्थान पाया। बाजपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव डीके सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने पुरस्कार दिए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लक्ष्मण सिंह टाकुली, राजेन्द्र सिंह भाकुनी, दिनेश कुमार, बृजेश दूबे, अवतार सिंह, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, अशोक चौहान, चिदंबर जोशी, अंजली, उमाशंकर, विशाल सिंह निर्णायक रहे। वहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इमरान खान, विक्रांत चौधरी, हरीश दनाई, धीरज पांडेय, संजीव बुधौरी, अमित कुमार सैनी, व्यायाम प्रशिक्षक हनुमान सिंह भंडारी, राजेन्द्र लाल वर्मा, सुरेश आर्या, केवल सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
