Thu. Jun 25th, 2026

साल 2024 में गुरु करेंगे गोचर, इन राशियों पर बरसेगी कृपा, मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के दौरान एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका शुभ और अशुभ फल व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसी कड़ी में ज्ञान का प्रतीक माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति भी साल 2024 में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन इन दो राशियों पर देव गुरु ज्यादा मेहरबान रहने वाले है और विशेष परिणाम देने वाले हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उन दो राशि के जातकों के बारे में विस्तार से बताते हैं…

देवगुरु बृहस्पति आने वाले नए साल 2024 में 1 मई को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां वह दो दिन गोचर करने के बाद 3 मई को रात 10 बजकर 08 मिनट पर अस्त होंगे। जिसके ठीक 1 महीने बाद 3 जून को प्रात: काल 03 बजकर 21 मिनट पर वह उदित हो जाएंगे। इस 1 महीने के अंतराल में किसी प्रकार का कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा। दरअसल, बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश किया था जो कि एक राशि को गोचर करने में 13 महीने लगाते हैं। इसलिए शनि महाराज के बाद गुरु को दूसरी सबसे मंद गति वाला ग्रह माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed