Mon. Nov 23rd, 2026

अंडर-19 बालिका फुटबाल में डिग्री कॉलेज चंपावत की टीम विजेता

चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में युवा कल्याण विभाग के जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग की अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 की फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर-19 में चंपावत डिग्री कॉलेज की टीम लोहाघाट को हरा कर विजेता बनी। पहला मैच अंडर-14 में जीआईसी चौमेल और जीजीआईसी चंपावत के बीच खेला गया। जिसमें जीजीआईसी चंपावत ने 1-0 से यह मैच अपने नाम किया। अंडर-19 में डिग्री कॉलेज चंपावत ने जवाहर नवोदय को हराया। दूसरा फाइनल मैच अंडर-14 का जवाहर नवोदय और जीजीआईसी चंपावत के मध्य खेला गया। इसमें जीजीआईसी ने 1-0 से जीत हासिल की। मैच रेफरी प्रदीप बोहरा, कविता नेगी, दीपक कन्याल, अमन शर्मा, अतुल नाथ, भूप्पी नाथ, तुसार वर्मा रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल ने बताया कि जिला स्तर पर स्थान प्राप्त कर रहे सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर सुरेश जोशी, आशीष पांडे, विनोद सिह, अनीता, किशोर तड़ागी, जीवन कापड़ी, महेंद्र सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed