Sun. Jun 21st, 2026

एमएसएसवाई के प्राप्त आवेदनों की नियमित स्क्रीनिंग करें : डीएम

पौड़ी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के लिए गठित जिला स्तरीय तकनीकी एवं आवंटन समिति की बैठक ली। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को एमएसएसवाई के तहत प्राप्त आवदेनों की नियमित रूप से स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों की स्क्रीनिंग की जानी जरूरी है। जिसमें हैसियत प्रमाण पत्र, भूमि रिकॉर्ड, प्रोजेक्ट साइट, प्रोजेक्ट के संचालन व सर्वाइवल मुख्य रूप से शामिल है। उन्होंने सीडीओ अपूर्वा पांडे को कहा कि वह आवेदनों की बारीकी के साथ जांच पड़ताल करें। बैठक में परियोजना अधिकारी उरेडा वाईएस बिष्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शैलेंद्र डिमरी, लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग पौड़ी व कोटद्वार नंदिता अग्रवाल, एई श्रीनगर ज्योति असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *