Sun. Jul 12th, 2026

एचपीयू शिमला ने ऑल इंडिया अंतर विवि स्पर्धा के लिए किया क्वालीफाई

कुरुक्षेत्र विवि में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी (पुरुष) वॉलीबाल स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार दूसरी बार ऑल इंडिया इंटर विवि स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हिमाचल प्रदेश विवि की टीम ने नॉर्थ जोन में एलपीयू को 3-2 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। नॉर्थ जोन से जीएनडीयू अमृतसर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने भी क्वालीफाई किया है। टीमों के बीच अब नॉर्थ जोन के पहले तीन स्थानों के लिए मुकाबले खेले जाएंगे।अब तक हुए मुकाबलों में विवि टीम के कप्तान कार्तिक वर्मा, सुनील, अमित, सुजल का सराहनीय प्रदर्शन रहा है। ये खिलाड़ी पूरी फार्म में नजर आ रहे हैं। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में भी एचपीयू का मेडल आने की पूरी उम्मीद है। टीम में तविश शर्मा, रमन, दुष्यंत, निखिल, जतिन, रजत, ईशान और समीर भी शामिल हैं। कोच सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, एचपीयू के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डॉ. हरि सिंह, उप निदेशक शमशेर सिंह राठौर ने कहा कि टीम में जिस तरह का तालमेल बना है, उससे नॉर्थ  जोन के साथ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी इस बार हिमाचल विवि की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *