Sun. Jun 21st, 2026

नई बसें आने पर यमकेश्वर रूट पर शुरू हो सकता है संचालन

यमकेश्वर रूट पर आने वाले दिनों में रोडवेज बस का संचालन हो सकता है। स्थानीय लोग भी काफी समय से मांग कर रहे हैं। तीन साल पहले इस रूट पर ऋषिकेश डिपो से रोडवेज बस का संचालन किया गया था, जिसे तीन महीने बाद ही रोक दिया गया था। सितंबर 2019 में ऋषिकेश डिपो से (बिनक) यमकेश्वर ऋषिकेश दिल्ली रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया था। रोडवेज मुख्यालय की ओर से इस रूट पर बस संचालन करने के लिए दो नई बसें डिपो को दी गई थी। तीन महीने तक इस रूट पर बस का संचालन होता रहा। यह बस यमकेश्वर से दोपहर दो बजे ऋषिकेश के लिए चलती थी। ऋषिकेश से शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होती थी। दिल्ली से रात 12 बसे ऋषिकेश यमकेश्वर बिनक को चलती थी। यह बस सुबह छह बजे ऋषिकेश पहुंचती थी। ऋषिकेश से सात बजे बिनक के लिए चलती थी।
ऋषिकेश से दिल्ली तक यह बस फुल होकर जाती थी, जबकि यमकेश्वर बिनक के लिए कम सवारी जाती थी। रोडवेज को नई बसें मिलने की उम्मीद है। उसके बाद अब रूट पर बस को चलाने की मांग उठने लगी। बिनक निवासी हरेंद्र सिंह रौथाण ने बताया कि दिल्ली से यमकेश्वर के लिए सीधी बस सेवा होने से स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा था। लोग फिर से बस संचालन की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली ऋषिकेश यमकेश्वर रूट पर रोडवेज बस का संचालन कम लोड फैक्टर के कारण बंद कर दिया गया था। अभी रोडवेज के पास बसों की कमी है। नई बसों के आने की उम्मीद है। उसके आने के बाद रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। – संजय गुप्ता, मंडलीय महाप्रबंधक (संचालन), रोडवेज देहरादूनI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *