Sun. Jun 21st, 2026

अल्मोड़ा में तापमान लुढ़का, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

अल्मोड़ा। तापमान लुढ़कने से जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक दिन में ही अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर में तापमान माइनस छह से सात डिग्री चल रहा है। जागेश्वर धाम में कैमिकल ट्रीटमेंट को पाले से बचाने के लिए ढक कर रखा जा रहा है। सोमवार सुबह जिले के घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। कुछ देर बार धूप खिल आई। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। रविवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस था, वहीं एक दिन बाद भी अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान लुढ़कने से जिले भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में चटक धूप से कुछ देर लोगों को राहत जरूर मिल रही है लेकिन सुबह और शाम के समय बर्फीली हवाएं चलने से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *