Thu. Jul 16th, 2026

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, घरों में पैक हुए लोग; बर्फबारी के बीच ऐसा है मौसम का हाल

 देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम शुष्क है, लेकिन पाला और कोहरा परेशानियां बढ़ा रहा है। देहरादून समेत ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है

देहरादून समेत प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम हाड कंपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है। हालांकि, दिन में चटख धूख खिलने से कुछ राहत है। दून में न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। साथ ही ज्यादातर इलाकों में पाला और कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *