Thu. May 14th, 2026

उत्तरी-पूर्वी सर्द हवा से बढ़ रही ठंड, 23 को बारिश की संभावना

बांसवाड़ा| उत्तरी पूर्वी सर्द हवा के असर से दिसंबर के तीसरे सप्ताह में ठंड बढ़ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरी पूर्वी सर्द हवा 10-15 किमी प्रति घंटा की दर से बनी रही। आने वाले दिनों में सर्द हवा की वजह से ठंड बढ़ेगी।

23 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाएंगे और बारिश भी होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 और 27 दिसंबर के बाद तापमान में और कमी आएगी। जिससे नए साल में 8 जनवरी से ठंड के तेवर तीखे होंगे। इस दौरान शीत लहर भी चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed