Tue. Nov 24th, 2026

उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के बीच स्वर्ग सा नजारा, 3 दिन बाद बदलेगा मौसम; माइनस में तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है ।उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन शाम को सर्द हवाओं के साथ पारा गोता लगा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed