Thu. Nov 19th, 2026

बच्चों के छोलिया नृत्य प्रदर्शन पर दर्शक झूमे

बनबसा (चंपावत)। मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में वार्षिकोत्सव और क्रिसमस पर्व आगमन धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाटिका के माध्यम से प्रभु यीशू के जन्म की कथा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हल्द्वानी के डीएफओ बाबूलाल ने किया। उन्होंने बच्चों को योग्य और कर्मठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की पुरानी छात्रा बाल विधायक सुमेधा उपाध्याय ने अपनी जिम्मेदारियों को बता कहा कि उसकी शिक्षा की नींव मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल से ही रखी गई। जैक जॉनसन ने प्रार्थना की जिसके बाद वंदना हुई। प्रबंधक गिरीश जोशी ने स्कूल की प्रगति आख्या रखी। निदेशक क्लिफ्टन शिप्वे ने स्कूल के आरंभ से अब तक की प्रगति की जानकारी दी। शिक्षिका सुनीता लॉरेंस के नेतृत्व में बच्चों ने यीशु के जन्म की नाटिका प्रस्तुत की। शशि सोराड़ी के नेतृत्व में बच्चों ने शानदार छोलिया नृत्य का प्रदर्शन किया। संचालन जैक जॉनसन और भगवती महर ने किया। सचिव युजिन जार्ज ने आभार जताया। वहां अनिल दीप महल, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, भूपाल भट्ट, वाल्टर व्हाइट, फिलिस जार्ज आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *