Thu. May 14th, 2026

आईसीजेएस परियोजना के कार्यान्वयन में हिमाचल को दूसरा स्थान

आईसीजेएस परियोजना के कार्यान्वयन में हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) परियोजना ‘प्रॉसिक्यूशन पिलर’ के सफल कार्यान्वयन के लिए अभियोजन विभाग को बधाई दी। विभाग को हाल ही में दिल्ली में अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम/आईसीजेएस में ‘गुड प्रेक्टिसिज़’ पर आयोजित 5वें सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया गया। इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका ने सुक्खू की गरिमामयी उपस्थिति में गृह सचिव अभिषेक जैन और अभियोजन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर अभिषेक जैन ने मुख्यमंत्री को आईसीजेएस कार्यक्रम और अखिल भारतीय ई-प्रोसिक्यूशन पोर्टल के संबंध में जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed