Sun. Jun 21st, 2026

सुबह पाला और शाम को चल रही शीतलहर से बढ़ी ठंड

चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों पर सुबह पाला गिरने और शाम को चल रही शीतलहर से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। बीते चार दिनों से लगातार मौसम शुष्क और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को चंपावत में सुबह पाला गिरने और दिन के बाद ठंडी हवाओं के चलते तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। दोपहर बाद धूप-छांव का खेल देखने को मिला। चंपावत नगर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है जिससे फड़, रेड्डी और फुटपाथ पर रहने वालों को राहत मिल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *