Sat. Apr 18th, 2026

ईवीएम से वोट देने की प्रक्रिया मतदाताओं को समझाई

बृहस्पतिवार को पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला परिसर में वीवीपैट मशीन के माध्यम से वोटिंग के तौर तरीके समझाए गए। 18 साल की आयु वाले नए मतदाताओं को ईवीएम के बारे में जानकारियां दी गई। विभिन्न बूथों के कई नए मतदाता ईवीएम से मतदान की प्रणाली को समझने के लिए पहुंचे थे। उन्हें बताया कि ईवीएम से मतदान आसान और सुरक्षित होता है। चुनाव से पहले बूथों में मशीन लगाकर मतदान की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं से मतदाताओं को जागरूक भी किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ और मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाकर वीवीपैट मशीन से निकलती पर्चियों को भी दिखाया गया। इस दौरान प्रशिक्षक अमित शर्मा के अलावा बीएलओ परमजीत कौर, कोमल देवी, अंजू बिष्ट, आनंदमयी यादव, मंजू जोशी, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed