Mon. Nov 23rd, 2026

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत!

पिथौरागढ़ में एक सड़क हादसा हो गया। धारचूला-पिथौरागढ़ तवाघाट लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में गर्बाधार के पास गुरुवार देर रात एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर थाना पांगला पुलिस, राजस्व टीम, एसएसबी के साथ स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।  बता दें कि, यहां मार्ग नहीं होने से रेस्क्यू कार्य में बाधा आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में दो लोग सवार थे, जिनकी मौत होने के आशंका जताई जा रही हैं। दुर्घटना के कारणों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed