Wed. Nov 18th, 2026

Year: 2023

उत्तराखंड में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

देहरादून: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से देहरादून…

गतिविधियों को रफ्तार देगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, CM धामी ने जानी प्रोग्रेस रिपोर्ट

देहरादून, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से…

You may have missed

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब हर ट्रेन के चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। इसका फायदा यह होगा कि ट्रेन में होने वाली किसी भी तरह की असामाजिक घटना अपराध अपराध या गड़बड़ी की जानकारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाया करेगी और जो दोषी होगा उस पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी। इससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में। सुधार होन की उम्मीद जताई जा रही है। काफी लंबे समय से ट्रेन में सीसी टीवी होने की मांग उठ रही थी और जब भी कोई बड़ी घटना होती थी। तो उसके बाद इस तरह की मांग तेज हो जाती थी लेकिन अब भारतीय रेलवे ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय ले लिया है। प्रत्येक रेल डिब्बे में चार डोम सीसीटीवी कैमरे, प्रत्येक दरवाजे पर दो एवं प्रत्येक इंजन में छह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इंजन के आगे-पीछे और दोनों तरफ एक-एक कैमरा लगेगा। प्रत्येक केबिन (आगे-पीछे) में एक डोम सीसीटीवी कैमरा और डेस्क पर दो माइक्रोफोन लगाए जाएंगे। रेल मंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि सभी कैमरे नए मानकों वाले होने चाहिए, ताकि सौ किमी प्रति घंटे से अधिक गति और कम रोशनी की स्थिति में चलने वाली ट्रेनों में भी उच्च गुणवत्ता वाले फुटेज उपलब्ध हो सके।