Tue. Aug 4th, 2026

TMC नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत, पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में

कोलकाता  पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हत्या के सिलसिले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां एक अधिकारी ने बताया कि जिले के कोमारपुर गांव में रविवार तड़के बंदूकधारियों ने श्रीनिधिपुर पंचायत अध्यक्ष पीयूष घोष (42) को उनके आवास के पास गोली मार दी।

  अधिकारी ने बताया, ‘‘एक गोली बहुत पास से मारी गई थी और हो सकता है कि मृतक का कोई करीबी इस हत्या में शामिल हो। हम इस हत्या के लिए व्यावसायिक विवादों से संबंधित कारणों की जांच कर रहे हैं।’’ पिछले कुछ दिनों में ही हुई यह तृणमूल कांग्रेस के तीसरे नेता की हत्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed