Tue. Aug 4th, 2026

मोबाइल चोरी पर तालीबानी सजा! लड़के को उल्टा लटकाकर पीटा, मन नहीं भरा तो दिए बिजली के झटके

कोलकाता  पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में जींस रंगाई के कारखाने में काम करने वाले 14 वर्षीय लड़के को मोबाइल फोन चोरी के संदेह में कारखाने के मालिक ने उल्टा लटका दिया, उसे पीटा और बिजली के झटके दिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

\हाल ही में कोलकाता के निकट महेशतला क्षेत्र में घटी यह घटना तब प्रकाश में आई जब सोशल मीडिया पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप किया। हालांकि, ‘पीटीआई भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed