Sat. Jun 20th, 2026

कमिश्नर पहुंच गए ऑफिस, अधिकारियों का पता नहीं

हल्द्वानी। साल के पहले दिन ही कमिश्नर दीपक रावत एक्शन में दिखे। उन्होंने काठगोदाम स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय (राज्य कर भवन) का औचक निरीक्षण किया तो कुछ अधिकारी गायब मिले। बायोमेट्रिक मशीन को अपडेट नहीं किया गया था। सेवानिवृत या तबादला होने के बावजूद कई कर्मचारियों के के नाम बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज मिले जबकि नए कर्मचारियों के नाम दर्ज नहीं थे। कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत सभी सरकारी कार्यालयों में समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में जनता से जुड़े कई मामले होते हैं। ऐसे में जरूरी है सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से उपस्थित रहें। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जेसी स्मिता, डीसी हेमलता आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *