Thu. Sep 3rd, 2026

12 मेधावियों को दिया शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार

रुद्रपुर। एएन झा इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 12 मेधावी बच्चों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार देते हुए प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि आप बच्चे हमारा आने वाला कल हो। उम्मीद है कि सभी शिक्षा के क्षेत्र में अपने जिले के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। पुरस्कार पाने वालों में इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक लाने वाली प्रिया चौहान, अनिक, मोहित पांडे, सना परवीन और कंचन शामिल रहे। दसवीं के मेधावी अक्षिता, निखिल मौर्य, तनुज जोशी, गुंजन जोशी, उशिका चौहान और नीतीश साहू को भी सम्मानित किया गया। वहां सुशील यादव, धर्म सिंह कोली, मयंक कक्कड़, सुनील कुमार, रोहित, प्रेम सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed