Thu. Sep 3rd, 2026

पहाड़ से लेकर मैदान तक कांपा उत्तराखंड, ऊधमसिंह नगर में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज सुबह से बादल और धुंध छाने से एकाएक ठंड बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।  बता दें कि, नैनीताल में नए साल से लगातार धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया था और ठंड से भी राहत मिलने लगी थी। लेकिन बृहस्पतिवार को धुंध छाने से पूरे दिन ठंड महसूस की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया। पालिका की ओर से 14 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं लोग मौसम को देखते हुए बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठंड का अहसास होगा। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सुबह-शाम के साथ रात को भी सूखी ठंड सताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed