Thu. Nov 19th, 2026

बीसलपुर परियोजना कार्यालय में जेजेएम कर्मचारियों की बैठक

उनियारा| उनियारा बीसलपुर परियोजना कार्यालय में जेजेएम कर्मचारियों की बैठक बीसलपुर परियोजना के एईएन अंकुर मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बीसलपुर परियोजना के एईएन अंकुर मीना ने बीसलपुर पेयजल परियोजना के अन्तर्गत जेजेएम कार्य की समीक्षा की। जिसमें उनियारा ब्लॉक के सभी गांवों की पेयजल सप्लाई सुचारु, अवैध कनेक्शन हटाने, रोड़ रिपेयरिंग आदि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करके उनको तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर बीसलपुर पेयजल परियोजना के फर्म प्रतिनिधि सीताराम यादव, वकार खान और सहायक लेखाधिकारी श्योलाल गुर्जर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *