Sat. Aug 22nd, 2026

सीकर में लगातार दस दिन से छाया कोहरा:शीतलहर के बीच रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी, 7 जनवरी से बदलेगा मौसम

सीकर में जारी शीतलहर के बीच आज रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि जिले में सर्दी का असर तेज है। वही आज लगातार दसवें दिन भी भी कोहरा छाया रहा। जिसके चलते विजिबिलिटी करीब 10 मीटर तक रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सीकर में आज और कल शीतलहर का असर जारी रहेगा।

बात करें यदि आज के तापमान की तो सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को जिले में दोपहर तक कोहरा छाया रहा।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल आज और कल सीकर में शीतलहर का असर जारी रहेगा। जिसके चलते यहां तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। 7 से 9 दिसंबर के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। बारिश होने के दौरान शीतलहर से राहत मिलेगी। फिर मौसम ड्राई होने पर सर्दी का असर बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed