Sat. Jul 18th, 2026

आठ से 24 जनवरी तक टनकपुर से राजस्थान के खाटीपुरा के लिए चलेगी ट्रेन

टनकपुर (चंपावत)। आठ जनवरी से टनकपुर से राजस्थान के खाटीपुरा तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार चलेगी। टनकपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यह ट्रेन टनकपुर से शाम 6.25 बजे चलेगी जो खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंकशन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अल्वर, राजगढ़, बंदीकुई, दौसा होते हुए खाटीपुरा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अभी इस ट्रेन का संचालन आठ से 24 जनवरी तक किया जाना है। पिछले वर्ष 20 नवंबर से 30 नवंबर तक इस ट्रेन का संचालन हुआ था लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसका संचालन बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed