Sun. Aug 23rd, 2026

बागेश्वर कैंपस ने जीती खो-खो प्रतियोगिता

बागेश्वर। कपकोट के डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चल रही दो दिनी अंतर महाविद्यालयी पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का समापन हो गया है। खिताबी मुकाबला बागेश्वर कैंपस ने जीता। रविवार को बद्रीदत्त पांडेय कैंपस बागेश्वर और अल्मोड़ा कैंपस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। बागेश्वर की टीम विजेता रही। प्राचार्य ललित नेगी ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज कपकोट, लोहाघाट, बागेश्वर कैंपस और अल्मोड़ा कैंपस की टीम ने भाग लिया था। समापन मौके पर डॉ. एसएस भट्ट, राजेंद्र नेगी, राजेश कुमार, राजीव कुमार, अजय कनवाल, पवन नगरकोटी, धमेंद्र बोरा आदि मौजूद थे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed