Thu. Sep 3rd, 2026

902 अभ्यर्थियों ने दी यू-सेट

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में रविवार को 902 अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड पात्रता परीक्षा (यू-सेट) दी। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले भर में 1027 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परिसर में परीक्षा के लिए दो केंद्र बने थे। 902 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 125 अनुपस्थित रहे। वहीं परीक्षा केंद्र में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस जवानों ने अभ्यर्थियों की तलाशी लेकर ही उन्हें कक्षों में प्रवेश की अनुमति दी। प्रो. बिष्ट ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed