Sun. May 10th, 2026

रविन्द्र गोयल बने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक

धौलपुर। रविन्द्र गोयल ने ग्रहण किया उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार सौंपा है। रविन्द्र गोयल ने महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे का रविवार को पदभार ग्रहण किया है। प्रयागराज आगमन पर रविन्द्र गोयल ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रधान विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और तीनों मंडलों के डीआरएम समेत शाखा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। बैठक के दौरान अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करना, यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करना और निरंतर सुधार के लिए काम करना तथा कर्मचारियों के कल्याण के साथ सुविधा प्रदान करना हमारा मुख्य फोकस होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *