Thu. Sep 3rd, 2026

22 ग्राम पंचायतों में आज लगेगी बिजली चौपाल

झुंझुनूं | ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए डिस्कॉम की ओर से जिले की 22 ग्राम पंचायतों में बिजली चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से झुंझुनूं वृत के प्रत्येक उपखंड के सहायक अभियंताओं द्वारा दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सोलाना, नरहड़, झेरली, अरड़ावता, फरट, तेतरा, निराधनू, चुड़ी चतरपुरा, चेलासी, परसरामपुरा, कुमावास, टोडी, चंवरा, देवा की ढाणी, बडागांव, बीबासर, झटावा खुर्द, बगड़, भिर्र, ढाढ़ोत, जसरापुर, रसूलपुर में बिजली चौपाल लगाई जाएगी। इन चौपाल में उपभोक्ताओं को सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के साथ कृषि के लिए विद्युत आपूर्ति का समय, उपभोक्ता शिकायत निवारण, बिलिंग, डीएसएस के उपाय बताएंगे। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed