Fri. Sep 4th, 2026

चीला वाहन हादसे में मरने वालों की संख्या हुई पांच, लापता महिला अधिकारी का शव हुआ बरामद

ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में लापता वन्य जीव प्रतिपालक का शव चीला नहर से बरामद हो गया है। हादसे की बाद से ही गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

सोमवार को चीला बैराज मार्ग पर चीला जल विद्युत गृह के समीप राजाजी टाइगर रिजर्व का इंटरसेप्टर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चीला की रेंज अधिकारी शैलेश घिल्डियाल तथा उप रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed