Thu. Sep 3rd, 2026

पालिका ने 21 लाख से अधिक के 64 बकायेदारों को भेजे नोटिस

अल्मोड़ा। नगरपालिका अल्मोड़ा ने 21 लाख रुपये से अधिक के 64 बकाएदारों को नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन के अंदर भुगतान न करने पर पालिका आरसी जारी कर देगी। बड़े बकाएदारों में स्वास्थ्य विभाग पांच लाख से अधिक और शिक्षा विभाग पर डेढ़ लाख रुपये का बकाया है।
नगर पालिका अल्मोड़ा का स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोनिवि, आकाशवाणी, खेल विभाग समेत गैर सरकारी संस्थाओं पर कुल 21,54,658 रुपये बकाया है। अब पालिका ने ऐसे बकाएदारों को नोटिस जारी कर दिए है।

अल्मोड़ा। बकाएदारों की सूची में स्वास्थ्य विभाग 5,80000 रुपये के बकाए के साथ पहले स्थान पर है। शिक्षा विभाग पर 1,50000, लोनिवि पर 1,15000 और आकाशवाणी पर 45 हजार रुपये से अधिक की देनदारी है। खेल विभाग समेत अन्य निजी संस्थान भी पालिका की सूची में हैं।
लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है। अब बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है। दूसरे चरण में पालिका के बकाएदार व्यापारियों की सूची तैयार होगी।-

भरत त्रिपाठी, ईओ, नगरपालिका, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed