Sat. Sep 5th, 2026

इग्नू में एनईपी के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शुरू

हल्द्वानी। इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जनवरी 2024 से चार वर्षीय (3 +1) स्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू कर दिया है। अब छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में पढाई का मौका मिलेगा। इसमें छात्रों को एक साल के बाद प्रमाण पत्र, दो साल के बाद डिप्लोमा, तीन साल के बाद डिग्री और चार साल के बाद ओनर्स (रिसर्च) की डिग्री उपलब्ध हो जाएगी। इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डा. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि यूजीसी अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने हाल ही में इग्नू के चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रमों को लांच किया है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को पढाई के साथ-साथ कौशल विकास के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। बताया कि जनवरी 2024 सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्नातक के 17 प्रोग्राम में चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम में चार वर्ष में कुल 160 क्रेडिट प्राप्त करने होंगे। छात्रों के पास मल्टीपल एंट्री-एग्जिट का विकल्प होगा। अर्थात एक साल के बाद प्रमाणपत्र, दो साल के बाद डिप्लोमा, तीन साल की पढ़ाई करने पर 120 क्रेडिट के साथ मानविकी में बीए इन मेजर, कॉमर्स में बीकॉम इन मेजर और साइंस में बीएससी इन मेजर की डिग्री मिलेगी, जबकि चार साल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को 160 क्रेडिट अर्जित करने पर ओनर्स (रिसर्च) की डिग्री मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed