Sat. Sep 5th, 2026

ठंड ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें

चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों पर सुबह शाम ठंड पडऩे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह पाला और शाम को शीतलहर से परेशानियां हो रही हैं। लगातार तापमान में गिरावट आने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। चंपावत में सुबह पाला तो दोपहर बाद ठंडी हवाओं से लगातार ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार को चंपावत में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। जिला प्रशासन और नगर पालिका की तरफ से लोगों के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की गई है। अलाव जलने से शाम के समय फड़ रेडी और मजदूरों को राहत मिल रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed