Fri. Aug 21st, 2026

रुद्रपुर में चार फरवरी को होगा व्यापार मंडल का चुनाव

रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई के चुनाव चार फरवरी को हाेंगे। 3150 व्यापारी मतदान कर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। बृहस्पतिवार को सिटी क्लब में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने पत्रकार वार्ता कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा। मतदाता सूची की घोषणा कर दी गई है। वहां पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चुनाव पर्यवेक्षक ओमप्रकाश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष एवं सहायक चुनाव अधिकारी विनीत जैन, जिला मीडिया प्रभारी अजय चड्डा, हरीश जल्होत्रा, विशाल भुड्डी, अमित अरोरा बॉबी, बलविंदर सिंह विर्क, देवीशंकर अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed