Thu. Aug 20th, 2026

198 लोगों का किया चालान

पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 198 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले किशोर कुमार निवासी बनाड़ा मजिरकाड़ा, रोहित गुप्ता निवासी भदेलवाड़ा को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया। थानाध्यक्ष नाचनी अंबी राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरेंद्र सिंह निवासी नाचनी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। थानाध्यक्ष थल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले हेम चंद्र जोशी निवासी पांखू को गिरफ्तार किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed