Tue. Sep 8th, 2026

गणाई-बनकोट मार्ग के लिए 4.48 करोड़ स्वीकृत

गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई-बनकोट मार्ग के सात किमी तक सुधारीकरण और हॉटमिक्स कार्य के लिए शासन ने 4.48 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। सुधारीकरण का कार्य छह से 13 किमी तक किया जाएगा। ग्रामीण लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग उठा रहे थे। पूर्व में सरकार ने पांच किमी सड़क सुधारीकरण की स्वीकृति दी थी। इस पर वर्तमान में कार्य चल रहा है। ग्राम प्रधान तारा बनकोटी, अभिनेष बनकोटी, रज्जा बनकोटी, रविंद्र बनकोटी, सूरज बनकोटी आदि लोगों ने सड़क सुधारीकरण के लिए धनराशि जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed