Thu. Jun 25th, 2026

पत्रकार बन सच्चाई लाएंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म ‘भक्षक’ का टीजर रिलीज


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘भक्षक’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया की फिल्म ‘भक्षक’ का ऑफिशियल टीज़र जारी कर दिया गया है। निर्माता गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर टीज़र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सभी बाधाओं के बावजूद सच्चाई को उजागर करने के मिशन पर निकलीं एक निडर पत्रकार। सच्ची घटनाओं से प्रेरित भक्षक, 09 फरवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। पुलकित द्वारा निर्देशित भक्षक में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर अहम भूमिका में हैं।
वैशाली सिंह के रूप में भूमि पेडनेकर एक खोजी पत्रकार की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए एक जघन्य अपराध को समाज के सामने लाना चाहती है। भक्षक न्याय पाने के लिए एक महिला की अटूट खोज की जर्नी को दिखाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed