Mon. Jun 15th, 2026

मीनाक्षी बिनवाल ने झटका स्वर्ण पदक

रीठासाहिब (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से शिक्षा स्नातक (बीएड) में मीनाक्षी बिनवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान के साथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी का मान बढ़ाया है। चंपावत जिले के दूरस्थ लधिया घाटी के बिनवाल गांव में जन्मी मीनाक्षी बिनवाल बचपन से ही मेधावी रही हैं । मीनाक्षी बिनवाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाइयों एवं अपने गुरुजनों को दिया है। मीनाक्षी बिनवाल के पिता वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज शक्ति फार्म में हिंदी अध्यापक तथा माता रेवती बिनवाल कुशल गृहिणी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *