Thu. Jun 25th, 2026

स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सामाजिक संस्था बैटर टू गैदर इंडिया के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख की ओर से बृहस्पतिवार को मलीन बस्ती अलीवरदीपुर में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर व स्वास्थ्य जांच की गई। करीब 85 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। सामाजिक संस्था बैटर टू गैदर इंडिया के अश्वनी सिंह ने बताया- शीतलहर और घने कोहरे के बीच लोगों का अस्पताल जाकर स्वास्थ्य जांच कराना मुश्किल काम है, इसलिए संस्था ने लोगों को घर के करीब स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed