Thu. Aug 27th, 2026

आज हिमाचल को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत सुनेंगे लोगों की समस्याएं

 शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुक्कर खड्ड पर आरसीसी बॉक्स ग्रिडर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सरकार गांव के द्वार के अंतर्गत लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। इसी के साथ बरसर में मुख्यमंत्री एडीए ऑफिस बिल्डिंग बरसर का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ वह हमीरपुर में रेजिडेंटल कॉम्पलेक्स सिविल अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न एलडब्ल्यूएसएस के स्रोतों के विस्तार के लिए भूमि पूजन करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री हिमाचल को लगभग 137 करोड़ रुपए की सौगात देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *