Wed. Aug 19th, 2026

फ्रांस ने अंतिम क्षणों में गोल कर भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका, मंदीप-अमित के गोल

भारत को चार देशीय हॉकी टूर्नामेंट में फ्रांस ने अंतिम क्षणों में गोल कर 2-2 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। पहले मैच में भारत ने फ्रांस को 4-0 से पराजित किया था। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त पर थी, लेकिन 37वें मिनट में टिमोथी क्लेमेंट और मैच समाप्ति से एक मिनट पहले बी गैस्पर्ड ने गोलकर भारत की मैच जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले भारत के लिए मंदीप सिंह ने आठवें और अमित रोहिदास ने 19वें मिनट में गोल किए। भारत 26 जनवरी को मेजबान दक्षिण अफ्रीका और 28 जनवरी को विश्व नंबर एक नीदरलैंड के साथ खेलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed